खेसारी लाल यादव का राजनीति पर बड़ा बयान: 'राजनीति में झूठ बोलना पड़ता है, मैं कलाकार ही ठीक हूं'
नई दिल्ली। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने हाल ही में राजनीति में अपने प्रवेश को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। एक निजी बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि वे एक कलाकार हैं और कलाकार बने रहकर ही जनता की सेवा करना चाहते हैं। भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं को खारिज करते हुए खेसारी ने दो टूक कहा, "राजनीति मेरे बस की बात नहीं है, क्योंकि वहां झूठ बोलना पड़ता है और मैं एक सच बोलने वाला इंसान हूं।"
रितेश पांडे के जनसुराज छोड़ भाजपा में जाने की खबरों के बाद खेसारी के भी राजनीति में आने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अभिनेता ने साफ कर दिया कि उनका विजन सिर्फ कला और मनोरंजन तक सीमित है।

admin 









