साहित्यकार स्व. विनोद कुमार शुक्ल के निधन से प्रदेश में शोक की लहर,युवा महोत्सव में आयोजित कवि सम्मेलन को किया गया निरस्त

साहित्यकार स्व. विनोद कुमार शुक्ल के निधन से प्रदेश में शोक की लहर,युवा महोत्सव में आयोजित कवि सम्मेलन को किया गया निरस्त

रायपुर। देश के विख्यात साहित्यकार एवं छत्तीसगढ़ महतारी के सेवक स्व. विनोद कुमार शुक्ल के देवलोकगमन की सूचना मिलते ही उनके सम्मान में तत्काल युवा महोत्सव में आयोजित कवि सम्मेलन को स्थगित किया गया। विदित हो कि छत्तीसगढ़ युवा महोत्सव  बिलासपुर में कुमार विश्वास एवं साथियों का कवि सम्मेलन आयोजित किया जाना था। इसे डिप्टी सीएम एवं खेल मंत्री  अरुण साव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं हजारों की भीड़ की सहमति से निरस्त करने की घोषणा की।