राडा ऑटो एक्सपो में संडे को उमड़ा जनसैलाब,11 हजार पहुंचा बिक्री का आंकड़ा
एक्सपो में शामिल हुए पूर्व मंत्री व रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत
खरीदी के साथ ग्राहकों ने लिया फैशन शो और म्युजिक का आनंद
रायपुर। श्रीराम बिजनेस पार्क में रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) के ‘राडा ऑटो एक्सपो-26’ में संडे को भारी भीड़ उमड़ी। कार, बाइक समेत एक्सपो में लगे वाहनों के स्टॉलों में पहुंचकर लोग वाहनों को देखते, टेस्ट ड्राइव करते और पसंद आने पर बुकिंग कराते रहे। शाम के समय एंटरटेनमेंट का तड़का लगा। डांस और म्युजिक शो का ग्राहक रात तक आनंद लेते रहे। संडे को मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री और रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक राजेश मूणत थे। उन्होंने राडा ऑटो एक्सपो की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन ग्राहकों को एक ही स्थान पर वाहन खरीदी की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 6 दिनों में 11 हजार पहुंच गया है।

रैम्प पर बिखरा फैशन का जलवा,अदाओं से लूटी वाहवाही
राडा ऑटो एक्सपो स्थल पर संडे को फैशन शो में रैम्प पर प्रतिभागियों ने जलवा बिखेरा। प्रतिभागियों ने अपनी अदाओ से दर्शकों की वाहवाही लूटी। डांस ट्रुप ने भी मोहक प्रस्तुति दी। आयोजन रात तक चलता रहा। प्रतिभागियों ने अपने स्टाइलिश अंदाज से रैंप पर एंट्री की तो सभी की नजरें उन पर टिकी रह गईं। थीम बेस्ड ड्रेस में प्रतिभागी नजर आई।

जबर्दस्त रिस्पांस मिल रहा है ग्राहकों का
राडा के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राहकों का जबर्दस्त रिस्पांस मिल रहा है। संडे को भारी भीड़ उमड़ी और रिपब्लिक डे की शाम को राडा एक्सपो स्थल पर खास इवेंट का आयोजन किया गया है जिसमें भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। राडा के अध्यक्ष रविंद्र भसीन, उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन और राडा के वरिष्ठ पदाधिकारी अमर पारवानी, फाडा के रिसर्च एंड एकेडमी के नेशनल चेयरमैन मनीष राज सिंघानिया, फाडा के पूर्व स्टेट चेयरमैन अनिल अग्रवाल,जयेश पिथालिया, शशांक शाह, फाडा के स्टेट चेयरमैन विवेक गर्ग ने बताया कि मंडे रिपब्लिक डे को भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

फैमिली के साथ में पहुंचे लोग
राडा एक्सपो में संडे को फैमिली के साथ में कस्टमर पहुंचे। वे एक-एक स्टॉल पर पहुंचते रहे। कार, बाइक, स्कूटर के डिटेल लेते रहे। कई कारों के स्टॉलों में तो भीड़ के कारण एक्जीक्यूटिव के फ्री होने का इंतजार करना पड़ा। ग्राहक वाहन देखने के साथ ही उसमें सवार होकर फोटो भी खींचा रहे थे। बड़ी संख्या में वाहनों की बुकिंग भी हुई। कई डीलर्स ने मौके पर ही वैल्यूएशन कराकर वाहनों एक्सचेंज फाइनल किए।

26 जनवरी को फैशन शो और टीवीएस स्टंट शो
राडा के ऑटो एक्सपो में 26 जनवरी की शाम को टीवीएस स्टंट शो का आयोजन किया जाएगा। स्टंट शो में पेशेवर स्टंटबाज प्रस्तुति देंगे। इसका आनंद शाम को 5 बजे से लिया जा सकेगा। वहीं फैशन शो का आयोजन होगा जो कि तिरंगा थीम पर रहेगा।

मौके पर ही एक्सचेंज, फाइनेंस, इंश्योरेंस
रायपुर ऑटो एक्सपो में छत्तीसगढ़ की जनता को एक ही स्थान पर सभी प्रकार के वाहन मॉडल एवं नवीनतम तकनीक से युक्त नए मॉडलों को देखने, परखने और चुनने का अवसर ही नहीं मिल रहा बल्कि रायपुर ऑटो एक्सपो-2026 में देश के विभिन्न फाइनेंसर एवं बैंक न्यूनतम दरों पर वाहन ऋण उपलब्ध करा रहे हैं, वहीं इंश्योरेंस कंपनियां न्यूनतम दरों पर वाहन बीमा की सुविधा प्रदान कर रही हैं।

ऑल न्यू किआ सेल्टोस और न्यू पल्सर 125 की भव्य लॉन्चिंग
मुख्य अतिथि विधायक राजेश मूणत ने एक्सपो में रविवार को ऑल न्यू किआ सेल्टोस और न्यू पल्सर 125 लॉन्च की। दोनों वाहन बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश की गई है। लॉन्च अवसर पर राडा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ऑल न्यू किआ सेल्टोस की खासियत
ऑल न्यू किआ सेल्टोस 21 एडवांस फीचर्स से लैस है। यह पहले से ज्यादा अपडेटेड और नए फीचर्स, न्यू एक्सटीरियर और न्यू इंटीरियर लुक के साथ पेट्रोल और डीजल मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ नई डुअल पैन पैनोरमिक सनरूफ, बिल्कुल नया ट्रिनिटी डिस्प्ले, बोस के प्रीमियम स्पीकर, नए डिजाइन वाला 360 डिग्री कैमरा, एकदम नया डायनामिक वेलकम फंक्शन और बिल्कुल नए फ्लश डोर हैंडल जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आती है।

बजाज की नई पल्सर 125 की खासियत
बजाज की नई पल्सर 125 में कई कॉस्मेटिक और फीचर अपडेट दिए गए हैं, जिससे यह बाइक अब ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लगती है। यह मोटरसाइकिल कई कलर ऑप्शंस: ब्लैक ग्रे, ब्लैक रेसिंग रेड, ब्लैक स्यान ब्लू और रेसिंग रेड के साथ टैन बेज में उपलब्ध है। नए कलर शेड और अपडेटेड ग्राफिक्स के साथ पल्सर 125 बाइक एकदम फ्रेश और स्पोर्टी नजर आती है।

admin 









