बिलासपुर-शालीमार के मध्य 2-2 फेरे के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

बिलासपुर-शालीमार के मध्य 2-2 फेरे के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

रायपुर। ग्रीष्मकाल के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफ़र्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बिलासपुर-शालीमार-बिलासपुर के मध्य 2-2 फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । 

गाड़ी संख्या 08257 बिलासपुर-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर से दिनांक 25 एवं 26 अप्रैल 2026 को चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08258  शालीमार-बिलासपुर समर स्पेशल ट्रेन, शालीमार से दिनाँक 25 एवं 26 अप्रैल  को चलेगी | 

गाड़ियों की समय सारिणी 

 गाड़ी संख्या 08257 बिलासपुर-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर से दिनांक 25 एवं 26 अप्रैल  को 00.45 बजे रवाना होगी तथा चाम्पा आगमन 01.35 बजे, प्रस्थान  01.37 बजे, रायगढ़ आगमन 02.32 बजे, प्रस्थान 02.34 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 04.08 बजे, प्रस्थान 04.10 बजे, राउरकेला आगमन 05.40 बजे, प्रस्थान 05.50 बजे, चक्रधरपुर आगमन 07.38 बजे, प्रस्थान 07.40 बजे, टाटानगर आगमन 08.00 बजे, प्रस्थान 08.10 बजे, खड़गपुर आगमन 11.40 बजे, प्रस्थान 11.45 बजे, सांतरागाछी आगमन 13.13 बजे, प्रस्थान 13.15 बजे होते हुये 13.45 बजे शालीमार स्टेशन पहुंचेगी | 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08258  शालीमार-बिलासपुर समर स्पेशल ट्रेन, शालीमार से दिनाँक 25 एवं 26 अप्रैल को 17.45 बजे रवाना होगी तथा सांतरागाछी आगमन 18.13 बजे, प्रस्थान 18.15 बजे, खड़गपुर आगमन 19.35 बजे, प्रस्थान 19.45 बजे, टाटानगर आगमन 21.55 बजे, प्रस्थान 22.00 बजे, चक्रधरपुर आगमन 22.53 बजे, प्रस्थान 22.55 बजे, दूसरे दिन राउरकेला आगमन 00.20 बजे, प्रस्थान 00.30 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 02.40 बजे, प्रस्थान 02.42 बजे, रायगढ़ आगमन 03.51 बजे, प्रस्थान 03.53 बजे, चाम्पा आगमन 05.15 बजे, प्रस्थान 05.17 बजे होते हुये 07.30 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी | 

ये है कोच संरचना 
  
इस स्पेशल ट्रेन में 01 पावरकार, 01 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 06 स्लीपर, 04 एसी-III, 01 एसी-III इकॉनमी, 02 एसी-II, 01 एसी-I सहित कुल 20 एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

 रेलवे का यात्रियों से आग्रह 
यात्रियों से आग्रह है कि उक्त स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखकर तदानुसार यात्रा प्रारम्भ करें |