BIG BREAKING : विधानसभा पहुंचे 140 आत्मसमर्पित नक्सली, लोकतंत्र को करीब से समझा

BIG BREAKING : विधानसभा पहुंचे 140 आत्मसमर्पित नक्सली, लोकतंत्र को करीब से समझा

54 महिलाएं और 86 पुरुष शामिल, मुख्यधारा से जुड़ने पर बड़ा कदम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण कर चुके 140 नक्सली विधानसभा पहुंचे।  उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से देखा और समझा। इस दल में 54 महिलाएं और 86 पुरुष शामिल रहे।

विधानसभा भ्रमण के दौरान इन सभी ने सदन की कार्यवाही, प्रक्रिया और जनप्रतिनिधियों की भूमिका के बारे में जानकारी ली।यह पहल आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने और लोकतंत्र के प्रति उनकी समझ बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। अब आत्मसमर्पित नक्सली समाज की मुख्यधारा में रहकर बेहतर जीवन जीना चाहते हैं। सरकार और प्रशासन का मानना है कि इस तरह के प्रयास न केवल पुनर्वास प्रक्रिया को मजबूत करेंगे, बल्कि भटके युवाओं को भी हिंसा का रास्ता छोड़ने के लिए प्रेरित करता है।