रायपुर आएंगे शाहरुख खान! राजधानी में 13 मई को केकेआर व आरसीबी के बीच मुकाबला

रायपुर आएंगे शाहरुख खान! राजधानी में 13 मई को केकेआर व आरसीबी के बीच मुकाबला
रायपुर (चैनल इंडिया)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल का दूसरा शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल्ड के मुताबिक राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 10 मई को खेला जाएगा जो कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच होगा। वहीं दूसरा मैच 13 मई को कलकत्ता नाईट राइडर्स (केकेआर) और आरसीबी खेला जाएगा।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने आईपीएल के दो मुकाबलों के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। स्टेडियम में मैच और दर्शकों के लिए सुविधाओं के लिए जल्द ही बैठक की जाएगी। साथ ही टिकटों के दाम और अन्य सामानों के दर तय किये जाएंगे। राजधानी 13 मई को केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसको देखने के लिए शाहरुख खान रायपुर आ सकते हैं । शाहरुख खान आम तौर पर केकेआर का हर मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम पहुंचते हैं इसलिए ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि इस बार वह रायपुर आ सकते हैं । 
छत्तीसगढ़ मे 10 साल बाद रायपुर में फिर से आईपीएल के मैच होने वाले हैं। आरसीबी ने इस बार रायपुर को अपना होम ग्राउंड बनाया है। जहां इस बार रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने दो मुकाबले खेलेगी। क्रिकेट फैंस को विराट कोहली के साथ-साथ हार्दिक पंड्या, अजिंक्य रहाणे की बैटिंग देखने को मिलेगी।