नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दी जन्मदिन की बधाई

नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दी जन्मदिन की बधाई

धरसीवां के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे सीएम हाउस 

रायपुर। विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर मुख्यमंत्री साय को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं सफल नेतृत्व की कामना की।

उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन के कार्यकर्ता निरंतर प्रयासरत हैं।

नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की।