मंत्री राजेश अग्रवाल ने चैनल इंडिया के राजिम कुंभ कल्प विशेषांक को सराहा
रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने चैनल इंडिया द्वारा राजीव कुंभ कल्प 2026 पर तैयार किए गए विशेषांक को सराहा। उन्होंने कहा कि चैनल इंडिया के द्वारा बहुत ही पठनीय और रुचिकर जानकारी के साथ विशेषांक राजिम कुंभ कल्प पर तैयार किया गया है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि व्यस्तता के कारण मेरी निगाहें इस पर नहीं गई,अन्यथा इस विशेषांक के कंटेंट को मैं अपने उद्बोधन में शामिल करता। चैनल इंडिया को इस सराहनीय विशेषांक के लिए बहुत-बहुत बधाई और सहयोग के लिए धन्यवाद। यह विशेषांक सभी तक पहुंचे ताकि इसके माध्यम से राजिम कुंभ कल्प की संपूर्ण जानकारी सभी को प्राप्त हो सके। आगे भी इसी तरह का प्रयास और सहयोग चैनल इंडिया करते रहे।

गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, एसडीएम विशाल महाराणा सहित शुभारंभ अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों एवं अतिथियों ने भी चैनल इंडिया के राजिम कुंभ कल्प पर तैयार किए गए विशेषांक को काफी सराहा। सभी लोग चैनल इंडिया अखबार की प्रति अपने साथ ले गए ताकि और भी बहुत अच्छे से पढ़ा जाए।





admin 









