पंचायत से पार्लियामेंट तक लहराएगा भगवा: नितिन नबीन
कांग्रेस के पास चुनाव के लिए प्रत्याशी नहीं
रायपुर (चैनल इंडिया)। भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन राजधानी रायपुर पहुंचे। जहां निकाय पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। नितिन नबीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ पंच से पार्लियामेंट तक भगवा लहराएगा। इस चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह से पस्त है। निकाय और पंचायतों में कांग्रेस ने अराजकता फैलाई।
नितिन नबीन ने आगे कहा कि कांग्रेस के पास प्रत्याशी उतारने के लिए लोग नहीं है। कांग्रेस के आरोप पत्र पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले अपने पांच सालों के कार्यकाल पर टिप्पणी कर लें। हमारी उपलब्धियां इतनी बड़ी है कि उनके आरोप कहीं नजर नहीं आएंगे। आरोप लगाने से पहले कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके।
कांग्रेस के आरोप पत्र पर पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत ने कहा कि कांग्रेस ने पांच साल में जितने घोटाले किये, यह इतिहास लिखने लायक है, इनके कई राजनेता जेल के अंदर जा चुके हैं और कई फरारी काट रहे हैं। पिछले पांच साल में स्मार्ट सिटी के नाम पर कांग्रेस भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस पांच साल में कोई एक काम बता दे। आरोप लगाने से पहले कांग्रेस अपने गिरेबा में झांके। कांग्रेस के आरोप उन पर उल्टे पड़ रहे है। महादेव एप, कोयला घोटाला जैसे कई घोटाले कांग्रेस ने किये। कांग्रेसियों पर लगे आरोप तथ्यों के साथ हैं।