लॉन्च हुई देश की पहली सोलर-इलेक्ट्रिक कार, कीमत और फीचर्स जानकर दंग रह जाएंगे आप

लॉन्च हुई देश की पहली सोलर-इलेक्ट्रिक कार, कीमत और फीचर्स जानकर दंग रह जाएंगे आप

नई दिल्ली। भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में कई शानदार इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च किया जा रहा है। लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक कारें सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है, लेकिन Vayve Mobility की कार सोलर इलेक्ट्रिक कार EVA ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा हैं। इस कार की डिजाइन, फीचर्स और रेंज सब आकर्षक है।

बता दें कि, EVA देश की सबसे पहली सोलर इलेक्ट्रिक कार है। देश की यह सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी है। इस कार की कीमत 3.25 लाख से शुरू होकर 5.99 लाख तक जाती है। इस कार की खासियत यह है कि इसके रूफ पर एक सोलर पैनल दिया है। जो चार्ज होने पर करीब 13-15 किलोमीटर की एक्सट्रा रेंज देता है। इस कार की आज से बुकिंग शुरू हो गई है। इस कार को तीन वेरिएंट में बिना बैटरी और बैटरी के साथ भी पेश किया गया है।

EVA Solar Electric car की बुकिंग आज से शुरू हो गई है। महज 5000 हजार रुपए देकर इस कार को बुक कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि सबसे पहले कार बुक करने वाले 25000 ग्राहकों को इंट्रोडक्टरी कीमत का फायदा मिलेगा। इसके बाद इस कार की कीमत में बढ़ोत्तरी की जा सकती है।

बिना बैटरी के साथ वेरिएंट और कीमत
EVA Nova: 3.25 लाख रुपए
EVA Stella: 3.99 लाख रुपए
EVA Vega: 4.49 लाख रुपए

बैटरी के साथ कीमत
EVA Nova: 3.99 लाख रुपए
EVA Stella: 4.99 लाख रुपए
EVA Vega: 5.99 लाख रुपए

EVA Nova में 9kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के मुताबिक फुल चार्ज में इसमें 125km की रेंज मिलेगी। EVA Stella में 12.6 kWh का बैटरी पैक लगा है, सिंगल चार्ज में कंपनी 175 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है। वहीं टॉप वेरिनेट Vega में 18kWh का बड़ा बैटरी पैक लगाई गई है, जो फुल चार्ज में 250 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है।

सोलर एनर्जी से यह कार एक साल में 3000 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। इस कार में एक छोटा फ्रिज भी दिया गया है, जिससे आप ड्रिंक्स को ठंडा रख सकते हैं।