कितना सच,कितना फसाना...जानिए निगम,मंडल और आयोग की वायरल सूची का तराना

कितना सच,कितना फसाना...जानिए निगम,मंडल और आयोग की वायरल सूची का तराना

रायपुर। आपको किसी चीज का बेसब्री से इंतजार हो और वह सामने आ जाए तो आपकी खुशी का ठिकाना नहीं होगा। ऐसा ही कुछ छत्तीसगढ़ में हुआ जब निगम, मंडल और आयोग की मलाईदार सूची सोशल मीडिया में लीक हो गई। अपना और अपने चहेतों का नाम देखकर भले ही खुशी का ठिकाना ना हो लेकिन हकीकत सामने आते ही वैसे ही भाव "ऐसा भी कोई करता है"। जी हां हुआ भी कुछ ऐसा ही,जो सूची सोशल मीडिया में लीक हुई उसे फर्जी बताया जा रहा है। फिलहाल अभी नियुक्तियों पर चर्चाओं का बाजार गर्म है,फिलहाल सभी नामों को पढ़कर ही कितना सच,कितना फसाना जैसी ही बातें कर रहे हैं। 

आपकों बता दें कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के गठन के बाद छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को निगम, मंडल और आयोग में नियुक्तियों का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में एक सूची सामने आई जिसमें 36 नाम है। माना भी जा रहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद घोषणा कर दी जाएगी ऐसे में इस सूची को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हुआ कि यह सही हो सकती है लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि  नगरी निकाय और पंचायत चुनाव के बाद ही घोषणा हो सकती है।

फिलहाल वायरल लिस्ट कितनी सही और विश्वसनीय है यह बता पाना तो मुश्किल है क्योंकि इस सूची को लेकर जिम्मेदार नेता भी चुप्पी साधे हुए हैं। चर्चा यह भी है कि 10 जून को पार्टी कोर कमेटी में नामों पर बात बन गई है लेकिन किन्हीं कारणों से सूची जारी नहीं हो सकी। फिलहाल नियुक्तियों के लिए अभी और इंतजार करना होगा। वायरल सूची लजे साथ यह भी संदेश लिखा था कि सच्चाई के लिए अधिकृत सूची का इंतजार करिए... तब तक नाम पढ़कर समीकरण बनाइए और बताइए...

देखिए छत्तीसगढ़ शासन निगम/मंडल/आयोग/बोर्ड लीक सूची

1- रोहित साय अध्यक्ष लघु वनोपज बोर्ड

2- देवजी भाई पटेल अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम

3- विजयशंकर मिश्रा - अध्यक्ष बेवरेज कापोरेशन

3- राजा पांडे अध्यक्ष खाद्य आयोग

4- यशवंत जैन अध्यक्ष भंडार गृह निगम

5- मधुसूदन यादव अध्यक्ष मार्कफ़ेड

6- कृष्णा राय- अध्यक्ष हस्त शिल्प बोर्ड

7- श्रीनिवास मद्दी अध्यक्ष वन वित्त विकास निगम

8- संदीप शर्मा अध्यक्ष कृषक कल्याण परिषद

9- प्रबल प्रताप जूदेव अध्यक्ष पर्यटन बोर्ड

10- पूनम चंद्राकर अध्यक्ष बीज विकास निगम

11- रजनीश सिंग अध्यक्ष भवन निर्माण कर्मकर मंडल 

12- नीलू शर्मा अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल

13- नंदन जैन अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम

14-वर्णिका शर्मा अध्यक्ष सामाजिक कल्याण विभाग

15- नंदकुमार साहू अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड

16- अवधेश चंदेल अध्यक्ष हाथकरघा उद्योग

17- जितेंद्र वर्मा अध्यक्ष अंतव्यवसायी निगम

18- राजीव अग्रवाल अध्यक्ष CSIDC

19- सौरभ सिंग अध्यक्ष खनिज विकास निगम

20- निर्मल सिन्हा अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग

21- विकास मरकाम अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग

22- रवि भगत अध्यक्ष युवा आयोग

23- नरेश गुप्ता अध्यक्ष वित्त आयोग

24- केदार गुप्ता आयुक्त निशक्तजन

26- शशिकांत द्विवेदी अध्यक्ष एपेक्स बैंक

27- अशोक साहू अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग

28- भूपेन्द्र सवन्नी अध्यक्ष हाउसिंग बोर्ड

29- डॉ. विमल चोपड़ा अध्यक्ष सिरपुर प्राधिकरण

30- नज्मा अज़ीम अध्यक्ष उर्दू अकादमी

31- मख़मुर इक़बाल खान अध्यक्ष मदरसा बोर्ड

32- इंद्रजीत सिंग गोल्डी अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग

33- शकील अहमद अध्यक्ष हज कमेटी

34- रिज़वान पटवा अध्यक्ष वक़्फ़ बोर्ड

35- दिनेश गांधीअध्यक्ष राजगामी संपदा

36- प्रफुल विश्वकर्मा आयुक्त स्काउट गाइड