फल-फूल-सब्ज़ी प्रदर्शनी की सफलता के बाद पर्यावरणीय कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक

फल-फूल-सब्ज़ी प्रदर्शनी की सफलता के बाद पर्यावरणीय कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक

रायपुर। प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा आयोजित फल, फूल एवं सब्ज़ी प्रदर्शनी, प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी की अपार सफलता के पश्चात संस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी वर्ष में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों पर चर्चा की गई।

बैठक में गृह उद्यान व किचन गार्डन को बढ़ावा, हर्बल गुलाल बनाने की विधि पर कार्यशाला,देसी बीज संरक्षण, जैविक खेती, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, तथा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। साथ ही महिला शक्ति एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया, इसके तहत स्कूलो एवं कॉलेजो में पर्यावरण जागरूकता हेतु प्रत्येक माह सेमिनार, संगोष्ठियों का आयोजन किया जावेगा।

संस्था के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी ने सभी सदस्यों व सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। बैठक में मोहन वर्ल्यानी, निर्भय धाडीवाल, डॉ विजय जैन, डॉ. अनिल चौहान, दलजीत बग्गा, मनीषा त्रिवेदी, ममता मिश्रा, सुरेश बानी, रामकृष्ण स्वामी, दिव्या त्रिपाठी,अनिल वर्मा,
उपस्थित थे।