मौका हाथ से न जाने दें : राडा ऑटो एक्सपो में कई कंपनियों के खास ऑफर का अंतिम दिन कल
शुक्रवार को वाहन बिक्री 21 हजार के पार,5 फरवरी तक जारी रहेगा राडा ऑटो एक्सपो*
रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में चल रहे राडा ऑटो एक्सपो-26 को ग्राहकों का जबर्दस्त प्रतिसाद
रायपुर। राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में चल रहे रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (राडा) के ऑटो एक्सपो-26 को जबर्दस्त प्रतिसाद मिल रहा है। अब तक एक्सपो में रिकॉर्डतोड़ 21 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हो चुकी है। वहीं, राडा ऑटो एक्सपो में कई कंपनियों के खास ऑफर का 31 जनवरी को अंतिम दिन है।
शुक्रवार को राडा एक्सपो में मुख्यअतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक महस्के, जावा-येजदी बीएसए मोटरसाइकिल के हेड ऑफ सेल्स हरमीत सिंह राणा थे।
राडा के पदाधिकारियों का कहना है कि ग्राहक जल्द से जल्द अपने मनपसंद वाहनों की खरीदारी कर लें क्योंकि कई कंपनियों के ऑफर को अब सिर्फ 1 दिन शेष रह गए हैं। हालांकि, 50 प्रतिशत रोड टैक्स की छूट 5 फरवरी तक मिलेगी।

अतिथि पहुंचे वाहनों के स्टॉलों पर
शुक्रवार को वाहन कंपनियों के स्टॉलों पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दीपक महस्के समेत अतिथि पहुंचे। उन्होंने नवीनतम वाहनों को देखा और उनके फीचर्स की जानकारी ली। वाहन कंपनियों द्वारा बनाए गए लॉन्च पैड पर भी अतिथि पहुंचे। उन्होंने डीलर्स से चर्चा की। इस मौके पर स्टॉलों में मिले ग्राहकों के साथ में भी अतिथियों ने संवाद किया।
ग्राहकों से मिल रहा है शानदार रिस्पांस
राडा के अध्यक्ष रविंद्र भसीन, उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन और राडा के वरिष्ठ पदाधिकारी अमर पारवानी, फाडा के रिसर्च एंड एकेडमी के नेशनल चेयरमैन मनीष राज सिंघानिया, फाडा के पूर्व स्टेट चेयरमैन अनिल अग्रवाल, जयेश पिथालिया, शशांक शाह, फाडा के स्टेट चेयरमैन विवेक गर्ग का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से रोड टैक्स में दी गई छूट के चलते एक्सपो को शानदार रिस्पांस मिल रहा है।

एक ही जगह सभी सुविधाएं
रायपुर ऑटो एक्सपो में छत्तीसगढ़ की जनता को एक ही स्थान पर सभी प्रकार के वाहन मॉडल एवं नवीनतम तकनीक से युक्त नए मॉडलों को देखने, परखने और चुनने का अवसर ही नहीं मिल रहा बल्कि रायपुर ऑटो एक्सपो-2026 में देश के विभिन्न फाइनेंसर एवं बैंक न्यूनतम दरों पर वाहन ऋण उपलब्ध करा रहे हैं। इंश्योरेंस कंपनियां न्यूनतम दरों पर वाहन बीमा की सुविधा प्रदान कर रही हैं। गौरतलब है कि 20 जनवरी से जारी एक्सपो का समापन 5 फरवरी को होगा।
एंटरटेनमेंट के लिए हर दिन नया इवेंट
राडा ऑटो एक्सपो में ग्राहकों के एंटरटेनमेंट के लिए हर दिन नया प्रोग्राम रखा जा रहा है। शुक्रवार को डांस और म्यूजिक की प्रस्तुति दी गई। इन प्रस्तुतियों ने ग्राहकों का भरपूर मनोरंजन किया। शनिवार को फैशन शो का आयोजन किया जाएगा।

admin 









