दैनिक राशिफल : इन राशिवालों के प्रेम जीवन में आ सकती है परेशानी, पढ़ें अपना लव राशिफल

दैनिक राशिफल : इन राशिवालों के प्रेम जीवन में आ सकती है परेशानी, पढ़ें अपना लव राशिफल

नई दिल्ली। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :

दांपत्य जीवन में खुशियों भरा दिन रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज सामान्य नतीजे मिलेंगे। आप का प्रिय कुछ अच्छी बातें करेगा और कोई काम की सलाह भी दे सकता है।

वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) :

प्रेम जीवन में कुछ समस्या रह सकती है। परिवार वालों का दबाव इसके पीछे कारण बन सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशी देगा। आपका मन अपने जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) :

प्रेम जीवन के लिहाज से दिन काफी अनुकूल है परिवार का वातावरण थोड़ा परेशानी जनक हो सकता है जिसमें ससुराल पक्ष का योगदान भी होगा। 

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :

प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। इसलिए थोड़ा समझदारी से काम लें। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है लेकिन फिर भी जीवनसाथी अपनी तरफ से आप को प्रसन्न रखने की कोशिश करेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) :

प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जाएंगे। 

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) :

शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान अच्छा है। जीवन साथी कुछ अच्छी बात बताएगा, जो आपके बड़ी काम आएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) :

दांपत्य जीवन के लिए भी दिन थोड़ा सा कमजोर है सकता है। प्रेम जीवन के हिसाब से देखा जाए तो आपका प्रिय आपसे कोई ऐसी बात कहेगा जो आपके दिल को छू लेगी। 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) :

प्रेम जीवन में खुशी भरने के लिए आपको  खुद ही कोशिश करनी पड़ेगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन सामान्य तौर पर बीतेगा और संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) :

शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव की काली छाया आ सकती है, सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग निश्चिंत रहें और अपने प्रिय के बारे में घर वालों को बताएं।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) :

शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ी तनाव की स्थितियां जन्म लेंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा, फिर भी जल्दबाजी में आकर कोई बात ना करें, नहीं तो लड़ाई हो सकती है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) :

प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आप शादी के बारे में सोचेंगे। जो लोग पहले से शादीशुदा हैं, उनके गृहस्थ जीवन के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) :

शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्रेम से भरा रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने दिल में चल रही बातों को अपने प्रिय से शेयर करना अच्छा रहेगा।