दैनिक राशिफल : इन राशि वालों की जीवनसाथी से बढ़ सकती हैं उम्मीदें, पढ़ें अपना लव राशिफल
नई दिल्ली। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं।
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :
वैवाहिक संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने और सहयोग रखने से आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां रहेंगी।
वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) :
रिश्तों में स्पष्टता और गहराई आएगी। रिश्ते में सुधार के लिए आत्म विश्लेषण करेंगे। पुरानी गलतफहमी सुलझाने का सही समय है। सिंगल लोग अतीत को पीछे छोड़ते हुए नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) :
पति-पत्नी के बीच बेहतरीन तालमेल होने से घर में सुखद और सामंजस्य माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :
रिश्तों में स्थिरता और खुशी महसूस होगी। किसी रिश्ते में हैं, तो साथी के साथ संतुलित और प्रेमपूर्ण समय बिताएंगे।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) :
शांतिपूर्ण तरीके से पारिवारिक समस्याओं को सुलझाएं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। रिश्तों में स्थिरता और आनंद महसूस होगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) :
किसी रिश्ते में हैं, तो साथी के साथ संबंधों को गहराई दें। सिंगल लोग अपने आत्मविश्वास से किसी खास व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) :
घर में उचित व्यवस्था रखने के लिए छोटी-छोटी बातों पर मन मुटाव से बचें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें। गलतफहमी से संबंधों में खटास आ सकती है।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) :
रिश्तों में आपकी भावनाएं उलझ सकती हैं। साथी के साथ खुलकर बात करें। अपनी उम्मीदों को स्पष्ट रूप से साझा करें। सिंगल लोग नए व्यक्ति से आकर्षित हो सकते हैं।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) :
वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। लव पार्टनर को उपहार देना संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ाएगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) :
रिश्तों में असमंजस या गलतफहमी से चिंता हो सकती है। साथी से खुलकर बात करें। अपनी भावनाएं साझा करें। सिंगल लोग पुराने अनुभवों के कारण नई शुरुआत करने में हिचकिचाहट महसूस कर सकते हैं।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) :
नजदीकी संबंधियों और दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर होने से खुशनुमा शाम बीतेगी। प्रेम बना रहेगा। सिंगल लोग नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) :
रिश्तों में आपकी उम्मीदें बढ़ सकती हैं। अपने साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करें, लेकिन अधिक कल्पनाशील होने से बचें।