IAS Transfer : बदले गए कलेक्टर, हरीश एस होंगे बस्तर के नए कलेक्टर,आदेश जारी

IAS Transfer : बदले गए कलेक्टर, हरीश एस होंगे बस्तर के नए कलेक्टर,आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने आईएएस अफसरों का तबादला किया है। कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस के बाद राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों को इधर से उधर किया है। बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम को हटाकर हरीश एस को बस्तर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है। विजय दयाराम के को छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण के सीईओ की जिम्मेदारी सौपी गई है। वही सुकमा कलेक्टर के पद पर देवेश कुमार ध्रुव को पदस्थ किया गया है। देवेश कुमार ध्रुव भिलाई नगर निगम कमिश्नर के पद पर पदस्थ थे।