22 को आएंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

22 को आएंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 दिसंबर को रायपुर प्रवास पर आ रहे हैं। कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन की नियुक्ति के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व में बदले घटनाक्रम में यह उनका बतौर अध्यक्ष अंतिम दौरा समझा जा रहा है। इस दौरे को यादगार बनाने भव्य स्वागत किया जाएगा।
इस मौके पर जेपी नड्डा प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के मौके पर सभा भी ले सकते हैं। ठाकरे परिसर में चर्चा यह भी है कि उनके साथ नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन भी आ सकते हैं। जेपी नड्डा के दौरे को लेकर प्रदेश ईकाई तैयारियों में जुट गई है।