जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा ने गोलबाजार व्यापारी संघ के साथ दुकानदारों को दी समझाइश

जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा ने गोलबाजार व्यापारी संघ के साथ दुकानदारों को दी समझाइश

रायपुर। कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और  आयुक्त विश्वदीप एवं एसएसपी डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार कार्यवाही की गई। आज  टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम ने गौरवपथ मार्ग को कब्जामुक्त करने अभियान चलाया। जोन 7 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा आजाद चौक के समीप अभियान चलाकर मार्ग को कब्जामुक्त किया गया। जोन 2 नगर निवेश विभाग ने डीआरएम ऑफिस के पास अभियान चलाया और मार्ग के अवैध कब्जोँ को हटाया। जोन 2 की टीम द्वारा विभिन्न मुख्य मार्गो के विद्युत पोलों, चौक- चौराहों  से अभियान चलाकर अवैध बैनर-पोस्टर हटाए।

जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा ने जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, उप अभियंता नवीन वर्मा की उपस्थिति में गोलबाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारियों सहित गोलबाजार का निरीक्षण किया। दुकानदारों को दुकान की सीमा के भीतर सामान रखने की समझाईश दी, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर कब्जा जमाकर रखे सामानों को जब्त करने की स्पष्ट चेतावनी दी।  टीम प्रहरी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।