पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्या बाई की त्रि-शताब्दी जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन

पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्या बाई की त्रि-शताब्दी जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन

बागबहारा से अतुल गंडेचा की रिपोर्ट 
बागबहारा। केंद्रीय एवम प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंगलवार को बागबाहरा शहर मंडल के pwd रेस्ट हाउस में  पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की त्रि-शताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में महत्वपूर्ण कार्यक्रम विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष डिंपल डाली ध्रुव जी ने किया।

मंडल के मीडिया प्रभारी डेविड कुमार साहू जी ने बताया की संगोष्ठी में वाणी तिवारी जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थीं, जिन्होंने भारतीय इतिहास में वीरांगनाओं के योगदान को छिपाने और मुगल शासकों के बारे में अधिक पढ़ाए जाने की आलोचना की। उन्होंने बताया कि अहिल्या देवी बचपन से ही धार्मिक और दयालु थीं और विवाह के उपरांत अपने ससुर की देखरेख में राजकार्य में निपुण हो गईं। वाणी तिवारी जी ने अहिल्या बाई ने नारी सशक्तिकरण , अनेक मंदिरों के निर्माण एवं मुगल आक्रांताओं द्वार नष्ट किए गए मंदिरो का पुनर्निर्माण, तीर्थयात्रियों के लिए धर्मशालाओं के निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण के लिए तालाबों, और उद्योगों-व्यापार को सुलभ जैसे आदर्शों और कार्यों को विस्तार से याद किया।

इस अवसर पर संदीप दीवान जी और सुनीता देवांगन जी भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अल्का चंद्राकर (प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष)प्रीतम दीवान (पूर्व विधायक)शंकर तांडी (जिला मंत्री), नरेश चंद्राकर प्रेम साहू (पूर्व मंडल अध्यक्ष)प्रेम साहू, दूबेलाल साहू, आबिद कुरैशी, बाला चंद्राकर, नरेंद्र बग्गा, संजय मालवे, हरमीत सिंह बग्गा, अतुल गंडेचा, चंद्रशेखर ध्रुव, नारायण तांडी, काजल साहू, राहुल अग्रवाल, अरविंद छाबड़ा, अशोक दीप, तुलसी यादव, सविता दीवान, थानूराम पांडे, महेंद्र गुप्ता, नरेंद्र ठाकुर, गोवर्धन पटेल, तिलेश्वर साहू, गजेंद्र साहू, हिंतेंद देवांगन, नीरज मानिकपुरी, राजा देवांगन, नीतेश पांडे, मोहन सागर, संतोष ध्रुव, राकेश सोनी, महेश दास वैष्णव, हरी चंद्राकर, चमन पटेल, देवानंद शर्मा, ईश्वर वर्मा, रमन कुमार साहू, अशोक ध्रुव, नवाब खान, पूनम चंद्राकर, मदन देवांगन, सुरेंद्र श्रीवास्तव, राजेश बगानि, मेघू चंद्राकर, मोतीलाल पुजारा, धनराज साहू, भावेश बघेल, सत्येंद्र सिंह, ओमप्रकाश मंडल के कार्यकर्ता एवम  बूथ अध्यक्षगण, पदाधिकारी शामिल हुए

विचार संगोष्ठी में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्या बाई के जीवन और उनके अतुलनीय योगदान पर गहन चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने लोकमाता अहिल्या बाई के आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया, जिससे उनके प्रेरणादायक कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके।