केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चम्पेश्वर महादेव और महाप्रभु वल्लभाचार्य का दर्शन किया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चम्पेश्वर महादेव और महाप्रभु वल्लभाचार्य का दर्शन किया

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य मंदिर पहुंचे। अमित शाह ने मंदिर में महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य के मुख्य प्राकट्य बैठक के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ने चम्पेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

इससे पहले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नवागांव हेलीपेड पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ नवागांव पहुंचे।  केन्द्रीय गृह मंत्री शाह का हैलीपेड में सांसद रायपुर लोकसभा बृजमोहन अग्रवाल, विधायक इंद्र कुमार साहू रोहित साहू, पूर्व सांसद महासमुंद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, नवागांव सरपंच  भागवत साहू और संभाग आयुक्त महादेव कांवरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने स्वागत किया।