77 लाख के आरसीसी नाली निर्माण में बरती जा रही लापरवाही, निर्माण सही मापदंडों में नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

77 लाख के आरसीसी नाली निर्माण में बरती जा रही लापरवाही, निर्माण सही मापदंडों में नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

जांजगीर-नैला के पार्षदों ने संयुक्त रूप से किया निरीक्षण*
जांजगीर-चाम्पा से राजेश राठौर की रिपोर्ट 
जांजगीर-चाम्पा। नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के वार्ड नंबर 6, 7, एवं 8 में  राजीव सिंह के घर से ओंकार सिंह के घर तक 77 लाख रूपये की लागत से आरसीसी नाली का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य ठेकेदार श्रीकांत दीपानी के द्वारा किया जा रहा है। उक्त निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन किया जा रहा है। जिसकी मौखिक शिकायत वार्ड नंबर 6 एवं 7 के पार्षद विष्णु यादव और पार्षद प्रतिनिधि अमित यादव द्वारा पूर्व में  मुख्य नगर पालिका अधिकारी से किया गया था। शिकायत के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं सहायक अभियंता, नगर पालिका परिषद जांजगीर-के नेता प्रतिपक्ष प्रिंस शर्मा, सभापति अजीत गढ़वाल,  पार्षद प्रतिनिधि धीरज सिंह उमेश राठौर हितेश यादव अमित यादव, पार्षद देवराज सिंह, सुनील कश्यप, विष्णु यादव, पार्षद के द्वारा मौके पर उपस्थित होकर जांच किया गया था और ठेकेदार को समझाइश दिया गया था कि गुणवत्तायुक्त एवं तय मापदंड के आधार पर कार्य किया जाए। लेकिन ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार  मापदंड निर्धारित नहीं किया गया है और भर्राशाही तरीके से नाली निर्माण किया जा रहा है, जिससे क्षुब्ध होकर  वार्ड नंबर 7 के पार्षद विष्णु यादव के द्वारा आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी जांजगीर नैला एवं उच्च अधिकारियों को लिखित में  शिकायत किया  गया है। पार्षद विष्णु यादव ने बताया कि ठेकेदार दीपानी एवं उनके सहयोगी राकेश राठौर के द्वारा निर्माणाधीन नाली को तय मापदंडों के अनुसार नहीं बनाया जा रहा है, और न ही गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है। आगे नाली निर्माण सही मापदंडों में नहीं किया जाएगा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।