दुनिया की इन जगहों पर महीनों नहीं डूबता है सूरज, रात में दिखता है अनोखा नजारा, आखिर क्या है वजह

दुनिया की इन जगहों पर महीनों नहीं डूबता है सूरज, रात में दिखता है अनोखा नजारा, आखिर क्या है वजह

नई दिल्ली। दुनिया में एक पूरा दिन 24 घंटे का होता है। इसमें 12 घंटे का दिन और इतने ही घंटे की रात होती है। प्रकृति का नियम है कि दिन के बाद रात होती है और रात के बाद दिन होता है। हम में से ज्यादातर लोगों को लगता है कि पूरी दुनिया में यही नियम है। लेकिन धरती पर कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर महीनों तक सूर्य अस्त नहीं होता है और रात नहीं होती है। दुनिया की इन जगहों पर सूर्य 70 दिन से अधिक नहीं डूबता है। यह जानकर आपको हैरानी हो रही होगी। 12 घंटे बीतने के बाद भी इन जगहों पर दिन की तरह नजारा दिखता है अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? यह भी सवाल मन में उठ रहा होगा कि वहां पर सूर्य क्यों नहीं डूबता है? आज हम आपको अपनी इस खबर में धरती पर स्थित उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां सूर्य नहीं अस्त होता है और रात नहीं होती है।

नार्वे : नार्वे आर्कटिक सर्कल में स्थित है जिसे लैंड ऑफ मिडनाइट सन भी कहा जाता है। इस देश में मई महीने से लेकर जुलाई महीने के आखिरी तक सूर्य अस्त नहीं होता है। यहां पर लगातार 76 दिनों तक रात नहीं होती है और दिन रहता है। इस देश में स्वालबार्ड में भी सूर्य 10 अप्रैल से 23 अगस्त तक नहीं डूबता है। अगर आप गर्मियों में घूमने की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां पर जा सकते हैं। कभी रात न होने वाली जगह का आनंद ले सकते हैं और अपने कैमरे में खूबसूरत नजारे को कैद कर सकते हैं।

कनाडा : कनाडा के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में नुनावुत शहर स्थित है। आर्कटिक सर्कल से लगभग दो डिग्री ऊपर स्थित यह शहर बेहद खूबसूरत है। इस शहर में लगातार दो महीने सूर्य अस्त नहीं होता है। सर्दी के समय में यहां पर 30 दिन तक सिर्फ रात रहती है और सूर्य नहीं निकलता है।

आइसलैंड : यूरोप के सबसे बड़े द्वीपों में शामिल आइसलैंड में जून में कभी सूर्य अस्त नहीं होता है। यहां पर 24 घंटे दिन रहता है। ग्रेट ब्रिटेन के बाद आइसलैंड यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप है। अलास्का :अलास्का के शहर बैरो में मई के अंत से जुलाई के आखिरी तक सूर्य अस्त नहीं होता है। इसके बाद सर्दियों में यानी नवंबर की शुरुआत में यहां एक महीने तक रात रहती है। इस समय को पोलर नाइट्स कहा जाता है। आप यहां पर गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में जा सकते हैं।

फिनलैंड : इस देश के अधिकतर क्षेत्रों में सिर्फ 73 दिनों तक सूर्य निकलता है। सर्दियों के मौसम में यहां अंधेरा रहता है यानी दिसंबर से जनवरी के बीच सूर्य नहीं निकलता है। आर्कटिक सर्कल में आने वाली जगहों पर ऐसा होता है। 

स्वीडन : स्वीडन में मई से अगस्त के आखिरी तक आधी रात को सूर्य अस्त होता है। इसके बाद सुबह तडक़े 4 बजे ही सूर्य निकल जाता है। यह एक ऐसा देश है जहां पर छह महीने तक सुबह रहती है।