मारुति सुजुकी ने रायपुर में 'क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया' पहल का किया आगाज़
छत्तीसगढ़ में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन e VITARA किया लॉन्च
रायपुर। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने आज रायपुर के मैग्नेटो मॉल के पास स्थित स्काई ऑटोमोबाइल्स (Sky Automobiles) के नेक्सा शोरूम में "क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया" पहल की शुरुआत की। इस अवसर पर मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी और सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के सीनियर डीवीएम सुयोशी ताकेशिता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल उद्योग निरंतर विकास दर्ज कर रहा है, जिसमें 10.9% की CAGR दर्ज की गई है, जबकि Maruti Suzuki ने 12.2% की CAGR के साथ बाज़ार से बेहतर प्रदर्शन किया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में राज्य में Maruti Suzuki की मज़बूत 45.4% बाज़ार हिस्सेदारी है।
हाल ही में 20 जनवरी से 5 फरवरी तक रायपुर में आयोजित RADA Auto Expo में राज्यभर से ग्राहकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। इस अवधि के दौरान Maruti Suzuki ने 47.1% की बाज़ार हिस्सेदारी हासिल की।
सतत गतिशीलता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करते हुए, 17 फरवरी 2026 को Maruti Suzuki ने अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन e VITARA लॉन्च किया, जिसकी प्रारंभिक BaaS कीमत Rs. 10.99 lakhs + Battery EMI @ Rs. 3.99 per km है।
Maruti Suzuki की e VITARA एक विशेष NEXA edge पैकेज के साथ आती है, जिसे EV ग्राहकों को बेहतरीन सुविधा, विश्वास और मूल्य प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इस पैकेज में शामिल हैं:
Seamless Home Charging: प्रत्येक e VITARA मालिक को एक complimentary 7.4 kW AC Wall Box Charger स्थापना सहित प्रदान किया जाएगा, जिससे घर पर सहज चार्जिंग सुनिश्चित होगी।
Convenient Public Charging: e VITARA के शुरुआती ग्राहकों के लिए Maruti Suzuki डीलर लोकेशंस पर ‘e for me’ ऐप के माध्यम से एक वर्ष की complimentary चार्जिंग सुविधा।
Assured Buyback Confidence: 3-Year ownership plan के साथ 60% तक assured buyback value, जो ग्राहकों को मानसिक शांति और दीर्घकालिक भरोसा प्रदान करती है।
Warranty: e VITARA 61kWh और 49kWh बैटरी पैक विकल्पों में उपलब्ध है, जिस पर 8 वर्ष या 1,60,000 km (जो पहले हो) की वारंटी दी जाती है। वाहन पर मानक वारंटी 3 वर्ष की है। 8-years तक वारंटी बढ़ाने का विकल्प अतिरिक्त भुगतान पर उपलब्ध है।
छत्तीसगढ़ में EV सेगमेंट वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल वाहन बिक्री का 3.6% योगदान देता है, और यह हिस्सेदारी प्रत्येक वर्ष बढ़ने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों पर Rs. 1 lakh तक की सब्सिडी और 50% रोड टैक्स छूट जैसी प्रोत्साहन योजनाओं के साथ, Maruti Suzuki की नई e VITARA के माध्यम से EV बाज़ार में महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराने का लक्ष्य रखती है।

फरवरी 2026 में जारी NITI Aayog की रिपोर्ट “Scenarios Towards Viksit Bharat and Net Zero” भारत के परिवहन क्षेत्र के डीकार्बोनाइजेशन के लिए समयबद्ध रोडमैप प्रस्तुत करती है। इसमें डीज़ल वाहनों को चरणबद्ध तरीके से कम करने और Net Zero लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए CNG, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे स्वच्छ विकल्पों को तेज़ी से अपनाने का आह्वान किया गया है। रिपोर्ट में सख्त CAFE मानदंड, स्पष्ट समय-सीमा और सेगमेंट-विशिष्ट लक्ष्यों की सिफारिश की गई है, यह उल्लेख करते हुए कि सड़क परिवहन अभी भी अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं का 80% से अधिक पेट्रोल और डीज़ल पर निर्भर है।
अगले चरण में रणनीति flex-fuel vehicles, उच्च Bio-CNG मिश्रण, hybrid FFV models और EV विस्तार पर बल देती है। CNG को एक प्रभावी ट्रांज़िशन ईंधन के रूप में रेखांकित किया गया है। रिपोर्ट में यह भी जोर दिया गया है कि Zero-Emission Vehicles का विस्तार सतत और भविष्य के लिए तैयार गतिशीलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Maruti Suzuki – Clean India, Green India Initiative
इस राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप, Maruti Suzuki India Limited अपनी Clean India, Green India Initiative के माध्यम से सतत गतिशीलता को बढ़ावा दे रही है, अपने CNG पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है और अपने पहले EV वाहन के माध्यम से विद्युतीकरण की दिशा में अग्रसर है। MSIL उन्नत लो-एमिशन तकनीकों के प्रति प्रतिबद्ध है।
MSIL ने Diesel Fuel को बंद करने का साहसिक निर्णय लिया। ARENA में 9 S-CNG Models और NEXA में 4 models के साथ, MSIL के पास विस्तृत S-CNG पोर्टफोलियो है। Maruti वाहनों की All India बिक्री में ~38% योगदान के साथ कंपनी पहले से ही CNG में अग्रणी है।
छत्तीसगढ़ में CNG पैठ वर्तमान में 1% है, जो विकास की मजबूत संभावनाओं को दर्शाती है। Adani Total Gas Limited, BPCL, HCG एवं GAIL जैसे CGD ऑपरेटरों के सहयोग से राज्य में वर्तमान में 30 CNG स्टेशन संचालित हैं, और निकट भविष्य में लगभग 40 और जोड़ने की योजना है।
मारुति सुजुकी का हाल ही में लॉन्च किया गया वाहन “Victoris” Factory-fitted underbody CNG tank के साथ आता है, जिसमें boot space और safety पर कोई समझौता नहीं किया गया है, जो ग्राहकों के लिए एक स्मार्ट विकल्प है।
अपने electric vehicle e VITARA और अनेक CNG वाहनों के साथ, Maruti Suzuki सतत एवं जिम्मेदार गतिशीलता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रही है। “Clean India, Green India” के हमारे विज़न के अनुरूप, हम NITI Aayog द्वारा प्रस्तुत रोडमैप के साथ पूरी तरह संरेखित हैं और स्वच्छ एवं हरित तकनीकों को अपनाने में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
1988 में स्थापित Sky Automobiles छत्तीसगढ़ का सबसे पुराना डीलरशिप समूह है। 45 वर्षों से अधिक समय से Maruti Suzuki का गर्वित साझेदार होने के नाते, इस डीलरशिप ने राज्य में ब्रांड की विरासत को लगातार बनाए रखा है। वर्तमान में यह छत्तीसगढ़ में 50 टचपॉइंट्स के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से संचालित होता है।

admin 









