Big Breaking : विधायक कवासी लखमा को नियम और शर्तों के अनुसार मिली बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति,प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव

Big Breaking : विधायक कवासी लखमा को नियम और शर्तों के अनुसार मिली  बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति,प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र को लेकर आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बजट सत्र के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विपक्ष से सदस्य व विधायक कवासी लखमा के बजट सत्र में शामिल होने के नियम व शर्तों की जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि 6 फरवरी को कवासी लखमा ने उपस्थित होकर अनुरोध किया था। उन्हें नियम व शर्तों पर अनुमति प्रदान की गई है। उन्हें विधानसभा सचिवालय को जनाकारी देनी होग। वे
निवास क्षेत्र का दौरा नहीं कर सकेंगे। ना ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। विधानसभा सचिवालय में अपना एक एक्टिव मोबाइल नंबर देंगे। विधानसभा के भीतर और बाहर चल रही गुण-दोष पर चर्चा नहीं करेंगे। विधानसभा के सत्र के दौरान ही उन्हें बैठने की अनुमति होगी। विधानसभा में बैठेंगे तो नो स्पीच अर्थात वे वक्तव्य नहीं दे सकते,उन विषयों पर जो कानूनी तौर पर उनके ऊपर चल रहे हैं। वे मामलों को छोड़कर अन्य विधानसभा के विषयों पर चर्चा करने की अनुमति होगी।

प्रेस कांफ्रेस लिए लिंक पर क्लिक करें https://www.facebook.com/share/v/1Ax2dDv3Vt/