वर्मा ने छक्कों से लगाया तिलक : मुंबई के वानखेड़े में दिखी बल्ले की धमक और सितारों की चमक,भारत ने इंग्लैंड को दिया 254 का टारगेट

वर्मा ने छक्कों से लगाया तिलक : मुंबई के वानखेड़े में दिखी बल्ले की धमक और सितारों की चमक,भारत ने इंग्लैंड को दिया 254 का टारगेट

मुंबई। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के सामने 254 रन का विशाल लक्ष्य रख दिया। मैच में भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले जमकर गरजे, वहीं स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट सितारों और दर्शकों के उत्साह ने मुकाबले का रोमांच और बढ़ा दिया। खास आकर्षण है बॉलीवुड के तमाम सितारे, अपने परिवार के साथ मौजूद हैं। वहीं भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और वर्तमान खिलाड़ी भी परिवार के साथ मौजूद हैं।

भारत की ओर से अंतिम ओवरों में तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने आक्रामक अंदाज में रन बटोरते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। तिलक के दमदार शॉट्स से वानखेड़े स्टेडियम में दर्शकों का उत्साह चरम पर नजर आया।
इससे पहले टीम के अन्य बल्लेबाजों ने भी तेज शुरुआत दिलाते हुए मजबूत आधार तैयार किया, जिसका फायदा उठाते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

अब मुकाबले के दूसरे चरण में इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए 254 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य हासिल करना होगा, जबकि भारतीय गेंदबाज इस स्कोर का बचाव करने के लिए मैदान में उतरेंगे।