कैट छत्तीसगढ़ ने की नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 की समीक्षा बैठक
रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी, शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के सफल आयोजन के पश्चात एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों ने भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए तथा भविष्य में ऐसे आयोजनों को और बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने कहा कि मात्र 22 दिनों की तैयारी में इतने बड़े और भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करना पूरे संगठन की सामूहिक मेहनत, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता से यह आयोजन सफल रहा।
इस अवसर पर अमर पारवानी ने कहा कि नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का सफल आयोजन सभी साथियों के अथक परिश्रम, सहयोग और सकारात्मक सोच से संभव हो पाया है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, सहयोगियों, स्पॉन्सर्स तथा इवेंट मैनेजमेंट टीम का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि इतने कम समय में सभी साथियों ने अपनी पूरी क्षमता और ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए इस आयोजन को सफल बनाया, जो संगठन की एकता और कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है। पारवानी ने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रदेश के व्यापार को नई दिशा देने के साथ-साथ व्यापारियों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग को भी मजबूत करते हैं। भविष्य में और भी बड़े स्तर पर ऐसे आयोजनों को आयोजित करने के लिए सभी साथियों के सुझावों पर कार्य किया जाएगा।
पारवानी ने यह भी कहा कि इस सफल आयोजन के बाद प्रदेश में व्यापार और उद्योग के विकास को गति देने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार के बड़े व्यापारिक आयोजन निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि स्थानीय व्यापार, उद्यमियों और निर्माताओं को नए अवसर प्राप्त हों तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।
अंत में कैट छत्तीसगढ़ एवं कैट युवा टीम की ओर से आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी साथियों, स्पॉन्सर्स, प्रदर्शकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं इवेंट मैनेजमेंट टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बैठक में अमर पारवानी, जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, सुरिन्दर सिंह, अजय अग्रवाल, राजेंद्र जग्गी, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी, जय नानवानी, दीपक विधानी, बी.के. सिंह, सूरज उपाध्याय, द्वारका लखवानी, विजय पटेल, विक्रांत राठौर, शैलेन्द्र शुक्ला, रौनक पटेल, अमित गुप्ता, मनीष सोनी, प्रकाश मखीजा, बी.एस. परिहार, यश पटेल, खोखन कुण्डु, रोहित पटेल, मधु अरोरा, पिंकी अग्रवाल, डॉ. प्रदीपा सहित बिलासपुर कैट अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह भी उपस्थित रहे। टीम कैट ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

admin 




