सुरों की मल्लिका का ग्लोबल जलवा: भारत की इकलौती गायिका, जिनके नाम पर विदेश में मनाया जाता है 'श्रेया घोषाल डे'
नई दिल्ली। भारतीय संगीत जगत का चमकता सितारा श्रेया घोषाल न केवल करोड़ों दिलों पर राज करती हैं, बल्कि उनके नाम एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि दर्ज है जो बहुत कम कलाकारों को नसीब होती है। अमेरिका के ओहायो (Ohio) राज्य में हर साल श्रेया के सम्मान में आधिकारिक तौर पर 'श्रेया घोषाल दिवस' मनाया जाता है। यह सम्मान उन्हें उनकी असाधारण गायकी और विश्व स्तर पर संगीत के माध्यम से लोगों को जोड़ने के योगदान के लिए दिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2010 में ओहायो के गवर्नर ने 26 जून को विशेष रूप से 'श्रेया घोषाल डे' घोषित किया था। तब से यह दिन वहां के कैलेंडर में एक विशेष स्थान रखता है। 16 साल की उम्र में 'सा रे गा मा' से अपनी यात्रा शुरू करने वाली श्रेया ने 'देवदास' जैसी फिल्मों से सफलता की जो उड़ान भरी, वह आज सात समंदर पार तक पहुँच चुकी है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर प्रशंसक इस ऐतिहासिक उपलब्धि को याद कर रहे हैं, जो भारतीय सिनेमा और संगीत के लिए एक बड़े गर्व की बात है।

admin 




