मुंबई में लोकल ट्रेन में बड़ा हादसा, धक्का मुक्की से पटरी पर गिर कर 5 लोगों की मौत

मुंबई में लोकल ट्रेन में बड़ा हादसा, धक्का मुक्की से पटरी पर गिर कर 5 लोगों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में लोकल ट्रेन में बड़ा हादसा हुआ है। मुंबई की धड़कन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से गिरकर पांच यात्रियों की मौत हो गई है। ये हादसा आज सुबह नौ बजे ये हादसा दीवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रेन में क्षमता से ज्यादा भीड़ थी, इसलिए ये हादसा हुआ। ट्रेन खचाचच भरी थी। ट्रेन में पैर रखने की जगह नहीं थी।

यात्री दरवाजे पर लटककर सफर कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। 10-12 यात्रियों की गिरने की शुरुआती जाानकारी मिल रही है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया है। इस हादसे के मुंबई में लोकल ट्रेन की सेवा पर असर पड़ा है।

सेंट्रल रेलवे ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सीएसएमटी की ओर यात्रा कर रहे कुछ यात्री ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिर गए। माना जा रहा है कि ट्रेन में बहुत ज्यादा भीड़ थी, इसलिए ये हादसा हुआ। रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। हादसे की जांच शुरू हो गई है। घटना से स्थानीय सेवाओं पर भी असर पड़ा है।