संभल जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट आज सुना सकता है अपना फैसला

Sambhal Jama Masjid survey dispute

संभल जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट आज सुना सकता है अपना फैसला

नई दिल्ली। संभल की जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद पर मस्जिद कमेटी द्वारा दाखिल सिविल रिवीजन याचिका पर सोमवार 19 मई यानी आज इलाहाबाद हाईकोर्ट दोपहर दो बजे अपना फैसला सुनाएगा। संभल के अहमद मार्ग कोट स्थित शाही जामा मस्जिद कमेटी ने 19 नवंबर 2024 के सिविल कोर्ट के आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है। संभल जामा मस्जिद मामले में 19 नवंबर 2024 को संभल सिविल कोर्ट ने जामा मस्जिद के सर्वे का आदेश दिया था।