सरपंच हिमांचल साहू की अगुवाई में बोरियाकला में धूमधाम से हुआ जवारा विसर्जन
रायपुर। रायपुर जिले के ग्राम बोरियाकला में चैत्र नवरात्र के अवसर पर जवारा विसर्जन का आयोजन पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस आयोजन का संचालन ग्राम सरपंच हिमांचल साहू की अगुवाई में सफलतापूर्वक किया गया।

शीतला मंदिर से भव्य जवारा जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जुलूस को देखने के लिए न केवल बोरियाकला के ग्रामीण, बल्कि आसपास के गांवों से भी लोग भारी संख्या में पहुंचे।

इस दौरान पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा और माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। सरपंच हिमांचल साहू ने बताया कि बोरियाकला में लंबे समय से चैत्र नवरात्र का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है, जिसे देखने दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।

जवारा विसर्जन के साथ ही नौ दिनों तक चले नवरात्रि पर्व का समापन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

admin 




