सनी देओल की दहाड़ और 'संदेशे आते हैं' की धुन; रोंगटे खड़े कर देगा 'बॉर्डर 2' का ट्रेलर

सनी देओल की दहाड़ और 'संदेशे आते हैं' की धुन; रोंगटे खड़े कर देगा 'बॉर्डर 2' का ट्रेलर

नई दिल्ली। सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। करीब 29 साल बाद लौट रही इस वॉर फिल्म में सनी देओल की दहाड़ और 'संदेशे आते हैं' की धुन दर्शकों के रोंगटे खड़े कर रही है। इस बार फिल्म का कैनवास बड़ा है, जिसमें थल सेना के साथ-साथ जल और नभ सेना की ताकत को भी दिखाया गया है।

ट्रेलर में वरुण धवन थल सेना, दिलजीत दोसांझ वायुसेना और अहान शेट्टी नौसेना के जांबाज अधिकारियों के रूप में नजर आ रहे हैं। सनी देओल का पाकिस्तान को चेतावनी देने वाला डायलॉग और अहान शेट्टी की मौजूदगी (जो अपने पिता सुनील शेट्टी की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं) मुख्य आकर्षण हैं। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह भव्य फिल्म 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।