Big Breaking : सीएम विष्णुदेव साय ले रहे कमिश्नर,आईजी और कलेक्टरों की बैठक,कड़ी कार्रवाई करने दिए निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बड़ी बैठक कर रहे हैं।
पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर जानकारी ले रहे हैं।
पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील है।
परिस्थिति का फायदा लेकर आवश्यक वस्तु की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी करवाई करने के निर्देश सीएम साय ने दिए।
बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार सहित आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल के पेट्रोल-डीजल और गैस डिवीजन के अधिकारी मौजूद हैं।

admin 




