रायपुर की आध्या राय ने ‘नटरंग फेस्टिवल’ में लहराया परचम : हासिल किया तृतीय स्थान

रायपुर की आध्या राय ने ‘नटरंग फेस्टिवल’ में लहराया परचम : हासिल किया तृतीय स्थान

रायपुर। संगीता कला अकादमी रायपुर द्वारा रंग मंदिर, गांधी चौक रायपुर में दिनांक 3 अप्रैल 2026 को आयोजित “नटरंग रायपुर (फेस्टिवल ऑफ डांस)” कार्यक्रम में आध्या राय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्लासिकल ग्रुप श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर आध्या राय को दीप्तिमान सम्मान एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। आध्या राय, अश्वनी कुमार राय एवं मीनाक्षी राय की सुपुत्री हैं, जो दीनदयाल उपाध्याय नगर, सेक्टर 1, रायपुर की निवासी हैं।

इस उपलब्धि पर आध्या राय को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही उनकी प्रशिक्षक डॉक्टर संगीता कापसे को भी विशेष रूप से बधाई दी गई।