नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया विशेष कार्यक्रम

दंतेवाड़ा से राजू शर्मा की रिपोर्ट
दंतेवाड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा द्वारा एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूरे सप्ताह को “पर्यावरण संरक्षण सप्ताह” के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, उपाध्यक्ष कैलाश मिश्रा, पार्षदगण चंदन सिंह ध्रुव, मनीष भट्टाचार्य, एवं नगर पालिका के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
कार्यक्रम में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, विशेषकर स्व-सहायता समूहों की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्थानीय गोठान क्षेत्र में विभिन्न छायादार व औषधीय पौधों का रोपण किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि, “हर व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। यह न सिर्फ पर्यावरण के लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य उपहार होगा।”इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने यह संकल्प लिया कि वे पौधों की देखरेख व संरक्षण सुनिश्चित करेंगे और अधिकाधिक लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेंगे।