हॉकी में छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक

हॉकी में छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक

रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में पुरुष हॉकी का तीसरे और चौथे स्थान के लिए मुकाबला खेला गया।

इस मैच में छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश को 14-6 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

पूरे मैच के दौरान छत्तीसगढ़ की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और शुरू से ही बढ़त बनाए रखी। टीम के खिलाड़ियों के बेहतरीन समन्वय और गोल करने की क्षमता ने जीत सुनिश्चित की।

इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई और प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की।