अग्रवाल सभा रायपुर का होगा भव्य परिचय सम्मेलन : छत्तीसगढ़ सहित 17 अन्य राज्यों से 500 से अधिक आवेदन

अग्रवाल सभा रायपुर का होगा भव्य परिचय सम्मेलन : छत्तीसगढ़ सहित 17 अन्य राज्यों से 500 से अधिक आवेदन

रायपुर। अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा 4 एवं 5 अप्रैल को श्री अग्रसेन धाम, छेरीखेड़ी, रायपुर में तीन प्रमुख आयोजनों का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों में परिचय सम्मेलन, ‘अग्र-मंथन’ चर्चा सत्र और ‘अग्र-धरोहर’ का विमोचन शामिल है।

परिचय सम्मेलन (4 अप्रैल)
समाज में वैवाहिक संबंध स्थापित करने की बढ़ती कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए अविवाहित युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन सत्र 4 अप्रैल को प्रातः 11 बजे होगा। इस अवसर पर राजेश अग्रवाल, अमर अग्रवाल, संपत अग्रवाल, जयसिंग अग्रवाल और नवीन अग्रवाल अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

छत्तीसगढ़ सहित 17 अन्य राज्यों से 500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 100 से अधिक युवतियां और विदेशों से 5 प्रतिभागी शामिल हैं। प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों के लिए आवास की व्यवस्था भी की गई है।

अग्र-मंथन (5 अप्रैल)
5 अप्रैल को दोपहर 2 से 5 बजे तक ‘अग्र-मंथन’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज की वर्तमान स्थिति और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा होगी।
इस सत्र में बृजमोहन अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल और राजीव अग्रवाल अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

‘अग्र-धरोहर’ का विमोचन
कार्यक्रम के दौरान ‘अग्र-धरोहर’ का विमोचन भी किया जाएगा, जिसमें समाज द्वारा किए गए स्थायी सेवा प्रकल्पों का विवरण प्रकाशित किया गया है।

व्यापक तैयारियां और समितियों का गठन
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु 100 से अधिक सदस्यों को 10 से अधिक समितियों के माध्यम से जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें स्वागत, पंजीयन, भोजन, आवास, पंडाल, समन्वय, पत्रिका संपादन, प्रचार-प्रसार, इवेंट, विज्ञापन और मंच व्यवस्था समितियां शामिल हैं।

परिचय सम्मेलन के लिए बिसंभर अग्रवाल को प्रभारी तथा डॉ. नीरज अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल और पवन अग्रवाल को सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं ‘अग्र-मंथन’ कार्यक्रम की जिम्मेदारी प्रदीप अग्रवाल, योगी अग्रवाल और मनीष अग्रवाल को दी गई है।

समाज में उत्साह का माहौल
लगभग 15 वर्षों बाद आयोजित हो रहे इस परिचय सम्मेलन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। सभा के पदाधिकारियों द्वारा 60 से अधिक स्थानों पर दौरा कर लोगों को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम स्थल पर सहायता हेतु हेल्पडेस्क भी स्थापित किया जाएगा।