मुख्यमंत्री ने बच्चों संग उड़ाई पतंग
रायपुर। मकर संक्रांति के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तातापानी महोत्सव में शामिल होकर पर्व की खुशियों को बच्चों के साथ साझा किया। मुख्यमंत्री ने महोत्सव स्थल पर बच्चों के साथ पतंगबाजी का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से संवाद किया, उनकी पढ़ाई-लिखाई और रुचियों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह प्रकृति, परंपरा और सामाजिक एकता से जुडऩे का अवसर है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोडऩे का काम करते हैं।

admin 









