जन्मदिन पर सत्यनारायण शर्मा ने पाया शतायु होने का आशीर्वाद

जन्मदिन पर सत्यनारायण शर्मा ने पाया शतायु होने का आशीर्वाद

रायपुर। कांग्रेस के दिग्गज नेता सत्यनारायण शर्मा को आज शतायु होने का आशीर्वाद मिला। उनके बांसटाल स्थित निवास पर सुबह से ही उनके समर्थकों व कांग्रेस के बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा रहा, जिन्होंने सत्यनारायण शर्मा को स्वस्थ्य व दीर्घ जीवन की शुभकामनाएं दीं। बधाई व शुभकामनाएं देने का सिलसिला दिनभर चलता रहा।   सत्यनारायण शर्मा छत्तीसगढ़ के एक कद्दावर राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उनका  जन्म 17 जनवरी 1943 को हुआ। स्तानक तक पढ़ाई करने के बाद वे राजनीति में सक्रिय हो गए।  वे सात बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश (1985 से 2000) और छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद भी रायपुर ग्रामीण (पहले मंदिर हसौद) क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया  वे छत्तीसगढ़ के पहले स्कूल शिक्षा मंत्री थे। इसके अलावा उन्होंने खनिज साधन, पर्यावरण, वाणिज्यिक कर और उच्च शिक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर (अस्थायी अध्यक्ष) भी रह चुके हैं। उन्हें साम्प्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता में योगदान के लिए राजीव गांधी एकता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 2023के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने सक्रिय चुनावी राजनीति से संन्यास की घोषणा की और अपनी जगह अपने बेटे पंकज शर्मा को चुनाव लडऩे का अवसर दिया। वे कांग्रेस की राजनीति में आज भी सक्रिय हैं तथा पार्टी की गतिविधियों में उनकी भागीदारी बनी रहती है।