आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा ने दिया लोकतंत्र बचाओ संदेश,स्कूली बच्चों संग निकाली गई तिरंगा यात्रा

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा ने दिया लोकतंत्र बचाओ संदेश,स्कूली बच्चों संग निकाली गई तिरंगा यात्रा

गरियाबंद विजय साहू की रिपोर्ट

संविधान की रक्षा हमारी जिम्मेदारी : विधायक रोहित साहू 

गरियाबंद। आपातकाल की 50वीं बरसी पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान हत्या दिवस के रूप में एक विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें  विधायक रोहित साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्रकार सहित सैकड़ों बच्चे और कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा गांधी मैदान से प्रारंभ होकर तहसील रोड, बस स्टैंड और गौरव पथ होते हुए पुनः गांधी मैदान में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति गीतों पर कदम मिलाए।
विधायक रोहित साहू ने कहा आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे काला धब्बा था। इसे याद करना इसलिए जरूरी है ताकि आने वाली पीढ़ी जान सके कि लोकतंत्र की कीमत क्या है। आज की तिरंगा यात्रा के माध्यम से हमने बच्चों को यह संदेश देने का प्रयास किया कि देश का संविधान, स्वतंत्रता और अधिकार कितने महत्वपूर्ण हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्रकार ने भी आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कहा कि यह देश के इतिहास का एक दुर्भाग्यपूर्ण अध्याय था जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस आयोजन के माध्यम से न केवल आपातकाल के दिनों को याद किया गया, बल्कि आने वाली पीढ़ी को लोकतंत्र और संविधान के प्रति सजग और जागरूक बनाने का प्रयास भी किया गया।