बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB टीम के खिलाफ FIR दर्ज

Bengaluru stampede case

बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB टीम के खिलाफ FIR दर्ज

बैंगलौर। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को हुई भगदड़ मामले में पुलिस ने IPL टीम RCB के खिलाफ केस दर्ज किया है। कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, इवेंट कंपनी DNA नेटवर्क्स और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (हत्या न होकर भी जान लेने जैसा अपराध), धारा 125 (12) (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना), धारा 142 (अवैध जमावड़ा), धारा 121 (अपराध में उकसावे की भूमिका) और धारा 190 (अवैध जमावड़े के सदस्य द्वारा किए गए अपराधों के लिए उत्तरदायित्व) के तहत के FIR दर्ज की है। वहीं एक अधिवक्ता नटराजा शर्मा ने इस मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, KSCA के अधिकारियों और RCB खिलाड़ियों के खिलाफ भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन सभी ने कार्यक्रम के आयोजन और भीड़ प्रबंधन में गंभीर लापरवाही बरती, जिससे यह त्रासदी घटी।