रायपुर प्रेस क्लब चुनाव के नतीजे घोषित,मोहन तिवारी अध्यक्ष,गौरव शर्मा बने महासचिव
उपाध्यक्ष दिलीप कुमार साहू,कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार यदु,संयुक्त सचिव निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े
रायपुर। राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। रात साढ़े 10 बजे तक सभी नतीजे घोषित हुए। चुनाव में पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद पर मोहन तिवारी ने शानदार जीत दर्ज की। अन्य पदों पर भी रोचक मुकाबले हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए दिलीप कुमार साहू ने जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार यदु जबकि महासचिव पद पर गौरव शर्मा ने जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव पद के लिए निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े ने जीत दर्ज की।

admin 









