नवरात्र पर्व पर सिन्धु भवन में धूम मची,मंच की जिम्मेदारी सुहिणी सोच टीम की

नवरात्र पर्व पर सिन्धु भवन में धूम मची,मंच की जिम्मेदारी सुहिणी सोच टीम की

जगदलपुर से कृष्णा झा की रिपोर्ट

जगदलपुर। श्री पूज्य सिन्धी पंचायत के तत्वावधान में नवरात्रि पर्व पर 3 दिवसीय कार्यक्रम जगराता, सिन्धी डांडिया एवं गरबा उत्सव की धूम मची, मातृ शक्ति द्वारा विभिन्न प्रकार के गरबा नृत्य कर मातारानी से समाज हित मे खुशियां मांगी गई।

श्री पूज्य सिन्धी पंचायत अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी ने जानकारी दी सिन्धी समाज तत्वावधान में हर वर्ष की भाती इस 7वें वर्ष में भी सिन्धी डांडिया एवं गरबा आयोजन किया गया। सिन्धी नवयुवक मंडल द्वारा किया गया जगराता कार्यक्रम में सर्वप्रथम सिन्धी समाज अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी ने मां भवानी के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती की, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष शिवम बसन्तवानी ने जगराता हेतु पवन म्युजिकल ग्रुप को आमंत्रित कर भजन संध्या करवाया, जहाँ समाज की सभी महिलाओं ने जगराते का भरपूर आनन्द लिया साथ ही मां भवानी से समाज, शहर, प्रदेश के लिए शांत वातावरण व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं मांगी गई।

सिन्धी डांडिया एवं गरबा उत्सव सिन्धु भवन में धूमधाम से मनाया गया, आरम्भ में समाज संरक्षक उधाराम मूलचंदानी ने मां जगदम्बा के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती की, सुहिणी सोच महिला विंग ने तैयार करवाया गरबा विभिन्न प्रकार की नृत्य शैली में माँ भवानी से आशीष लिया। सेवा समर्पण टीम एवं समाज सदस्यों ने सिन्धी डांडिया (छेज) खेलकर साई झूलेलाल के भजनों में आनन्दित रहे, सभी भक्तजनों को पंचायत द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।

सिन्धी पंचायत सचिव हरेश नागवानी एवं सांस्कृतिक सचिव राजेश दुल्हानी ने जानकारी दी सिन्धी डांडिया एवं गरबा उत्सव में हर बार की तरह इस बार भी सिन्धु भवन में आनन्द मेले का कार्यक्रम किया गया, इस बार के आनन्द में सिन्धी व्यंजनों का स्वाद भी समाज सदस्यों ने लिया।

सिन्धी डांडिया एवं गरबा उत्सव के दूसरे दिवस में सुहिणी सोच महिला विंग से खेल खिलाया, सवाल हमारे, जवाब आपका, सही जवाब आपका पुरस्कार आपका, इसमें सिन्धियत से  जुड़े सवाल एवं अपनी पंचायत की जानकारी सम्बंधित सवाल किए गए, जिन्होंने सही जवाब दिए सभी को पंचायत द्वारा पुरस्कृत किया गया 30 पुरस्कार वितरण किया गया। समाज के कार्यक्रम में सुनील दण्डवानी, विशाल दुल्हानी, बृजलाल नागवानी, गुलशन माधवानी, सुरेश मेठानी, किशोर मनवानी, बसन्त मेघानी, सुनील नानकानी, अनिल हासानी, शंकर नानकानी, सन्तोष बजाज, जितेंद्र नागरानी, भीखू दुल्हानी, दीपक नवतानी, राजेश ओटवानी, राहुल दुल्हानी, मोहित दण्डवानी, हिमांशु लच्छवानी, चंद्रा देवी नवतानी, रजनी दण्डवानी, पुष्पा मनवानी, अनिता दुल्हानी, भारती लालवानी, अमृता मूलचंदानी, पायल मूलचंदानी, ऋचा नानकानी, दीपा नागवानी, सीमा आहूजा, बबिता दुल्हानी, दिव्या रूपरेला, माया माधवानी, प्रीति लालवानी, सुनीता मेठानी व अन्य समाज सदस्यों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।