कर्रेगुट्टा की पहाडिय़ों पर लहराया तिरंगा

कर्रेगुट्टा की पहाडिय़ों पर लहराया तिरंगा

रायपुर। माओवादियों के कोर एरिया माने जाने वाले बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा हिल्स की करीब 5000 फीट ऊंचाई पर स्थापित नवीन सुरक्षा कैम्प में सुरक्षाबलों ने शान के साथ तिरंगा फहराया। इस क्षेत्र में नक्सलियों से लोहा लेने के लिए सुरक्षाबलों ने एक माह तक लगातार ऑपरेशन चलाया था,ध्वजारोहण कार्यक्रम में सुरक्षाबलों के साथ जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और स्कूली बच्चे भी शामिल हुए।