सेवानिवृत हुए 2 अधिकारियों को एसपी समेत पुलिस परिवार ने दी विदाई

सेवानिवृत हुए 2 अधिकारियों को एसपी समेत पुलिस परिवार ने दी विदाई

जगदलपुर। 30 सितंबर को जगदलपुर जिला बस्तर में पदस्थ  उप निरीक्षक सुखलाल बघेल एवं सहायक उप निरीक्षक सरजू राम के सेवानिवृत्त होने पर जगदलपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा त्रिवेणी परिसर हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें पुलिस अधीक्षक सहित ज़िले से अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों को उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ की कामना संबंधित शुभकामना प्रेषित किया गया। उप निरीक्षक सुखलाल एवं सहायक उप निरीक्षक सरजू राम ध्रुव ,आरक्षक के पद पर ज़िला बस्तर में भर्ती हुए तथा समय समय पर पदोन्नत होकर क्रमशः सहायक उप निरीक्षक एवं उप निरीक्षक के पद पर वर्तमान में कार्यरत थे। इनके पूरे सेवाकाल के दौरान पुलिस विभाग के द्वारा समय समय पर इन्हें पुरिष्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक के द्वारा शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर दोनों अधिकारियों  को सम्मानित किया गया।

इस मौक़े पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के अतिरिक्त, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, योगेश देवांगन ,नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर, आईपीएस आकाश माल उप पुलिस अधीक्षक अपूर्वा क्षत्रिय  उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू ,  उप पुलिस अधीक्षक दिलीप कोशले, उप पुलिस अधीक्षक नासिर बाठी,  उप पुलिस अधीक्षक ईश्वर द्विवेदी , उप पुलिस अधीक्षक संतोष जैन , उप पुलिस अधीक्षक दीपमाला कुर्रे , उप पुलिस अधीक्षक सुशांता लकड़ा दोनों सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी और इनके परिवार के सदस्य सहित ज़िला बस्तर के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।