Breaking : सीएम विष्णुदेव साय और मंत्री केदार कश्यप उच्च शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में पहुंचे

Breaking : सीएम विष्णुदेव साय और मंत्री केदार कश्यप उच्च शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में पहुंचे

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री केदार कश्यप कर रहे हैं। कार्यशाला में जनजातीय समाज के ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान की चर्चा होगी। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में कार्यशाला का आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री साय एवं मंत्री कश्यप ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।