धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती

धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती

नगरी से संवाददाता राजू पटेल की रिपोर्ट 

नगरी। भाजपा मंडल नगरी के तत्वाधान में नगर के वार्ड 13 में बड़े धूमधाम से बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस,नगरी मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा ने कहा कि बाबा साहेब के बताए गए रास्ते में हम सबको चलना चाहिए। 
कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक नागेंद्र शुक्ला,नगरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा,बलजीत छाबड़ा, हेमू सेन, कुलेश्वर,दिव्येंद्र परिहार, रवेंद्र साहू, दुलेश्वर गौर, अनिरुद्ध साहू तथा कार्यक्रम प्रभारी अशकरण पटेल,हनी कश्यप,दुर्गेश गंजीर,रवि भट्ट,बूथ अध्यक्ष उधो राम साहू सहित कृष्णरंजन वैदे, जैनेद्र रामटेके, दीपक गोंडांचे,नीरज वैद,शीला कुटारे, कविता,निशा,पप्पू,छबि रामटेके,अजय गायकवाड सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग तथा भाजपा पार्टी के लोग मौजूद रहे।