10 साल का काम और 25 सालों का विजन हमारे संकल्प पत्र में है : विष्णुदेव साय

10 साल का काम और 25 सालों का विजन हमारे संकल्प पत्र में है :  विष्णुदेव साय

रायपुर। कई मायने में आज बड़ा ही पावन दिन है। देशभर में अलग-अलग रूप से त्यौहार मनाया जा रहा है। बैसाखी के रूप में और अभी नवरात्र चल रहा है। आज नवरात्र का छठवां दिन है,मां कात्यानी का दिन है। आज प्रधानमंत्री ने जो संकल्प पत्र जारी किया वह 10 साल का काम और 25 सालों का विजन  है।

पीएम मोदी ने कहा है कि माता के दोनों हाथ में कमल है। इससे पावन सहयोग और क्या हो सकता है। इस अवसर पर सोने पर सुहागा है कि हमारे संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती है, उसकी आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "मोदी की गारंटी" भाजपा का संकल्प पत्र 2014 जारी किया। मेरा सौभाग्य है कि
राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित हुई  इस संकल्प पत्र समिति में मैं भी सदस्य के रूप में था। हमारा पूरा संकल्प पत्र भारतीय लोकतंत्र के प्रति भरोसे का और भारत के लिए सुनहरा रोड मैप है। हमारा संकल्प पत्र संविधान की तरह पवित्र होता है। वर्ष 2014, 2019 के लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी ने संकल्प पत्र जारी किया था ,जो हमारे पार्टी का ओरिजिनल डॉक्यूमेंट है। इसमें विश्वास लोगों को नहीं होता था,जो संकल्प पत्र में है वह पूरा भी हो सकता है लेकिन सभी ने देखा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से किए वादों को अच्छे से पूरा किया,क्रियान्वयन किया। 2024 का संकल्प पत्र 24 बिंदुओं पर आधारित है जो आधुनिक भारत के भविष्य का निर्माण करने वाला। इसमें 24 बिंदु है जिसमें 14 सामाजिक और 10 बिंदु आर्थिक है।