अनिल शर्मा को मिला नगर मंडल मंत्री का दायित्व

अनिल शर्मा को मिला नगर मंडल मंत्री का दायित्व

जांजगीर-चांपा से संवाददाता राजेश राठौर की रिपार्ट 

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल की सहमति से जांजगीर नैला नगर मंडल अध्यक्ष आशु गोस्वामी ने मंडल का विस्तार करते हुए अनिल शर्मा को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा है। अनिल शर्मा शुरू से ही पार्टी के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता रहे है। इसके पूर्व भी वे पार्टी मे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं, उनकी इस नियुक्ति से लोकसभा चुनाव मे पार्टी को फायदा मिलेगा, उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं मे हर्ष व्याप्त है। उनमें अरूण झाझडिया, विवेका गोपाल, धर्मेंद्र शर्मा, पंकज अग्रवाल, सतीश शर्मा, धर्मेंद्र राणा, वेदराम रात्रे,मोहन यादव,मालती देवी रात्रे,संतोषी दुबे,प्रेमलता कौशिक ,पूजा राठौर, उर्मिला निर्मलकर,अमित यादव, अजित गढ़वाल,सुधीर झाझडिया, पुष्पेनदर निर्मलकर, उमेश राठौर, शिव चमन सिंह, दिनेश राठौर, शैल राठौर, गजानंद ध्रुव,आशीष साव, योगेश चौरसिया, रितेश अग्रवाल सहित भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जांजगीर नैला के सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।