रामनवमीं पर अद्भुत झांकी ने जीता शहर वासियों का दिल

रामनवमीं पर अद्भुत झांकी ने जीता शहर वासियों का दिल

प्रभु राम की सेना की झांकी रही आकर्षण का केंद्र, लेजर लाइट से आसमान में शानदार प्रदर्शन

कांकेर। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व और रामनवमी का पर्व शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पूरा कांकेर शहर भगवामय में हो गया था। इस बीच हिंदू संगठन के युवाओं ने शीतला पारा के शीतला माता मंदिर से अद्भुत झांकी और लेकर लाइट से शानदार प्रदर्शन करते हुए रामनवमी पर एक रथ में बच्चे भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान व वानर सेना के वेशभूषा में सवार थे।
साथ में बस्तर का लोकनर्तक दल मांदरी नृत्य करते चल रहा था। रास्ते भर भगवान राम के जयकारा लगाते रहे। भगवान राम की शोभायात्रा शीतला मंदिर से संजय नगर, कलेक्टोरेट बंग्ला, ऊपर नीचे रोड से शहर के मुख्य मार्ग होकर नया बस स्टैंड से राजापारा के रामजानकी मंदिर पहुंची। रामजी की सेना व श्रद्धालुओं ने महाआरती की । भगवान राम की सेना के प्रमुख रहे लेखराज देवांगन श्रदेश चौहान धर्मेंद्र देव सागर देव सरकार सिंह ठाकुर अभिषेक देव सहित बड़ी संख्या में संख्या में रामजी की सेना के लोग शामिल हुए।

*भगवान राम की सेना ने रामजानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर किया प्रसाद वितरण*

शहर में रामनवमी को लेकर सारी तैयारियां रामजी की सेना के युवाओं द्वारा किया गया था। शहर को भगवा ध्वज से सजाया गया था। रामनवमी की  सुबह देवभूमि राजापारा के ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर में 12 बजे भगवान राम की पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया।शाम 6 बजे भगवान राम की शोभायात्रा शीतला मंदिर से निकाली गई। रामजी की सेना की शोभायात्रा में शहर के साथ गांव गांव से भी लोग पहुंचे तथा शामिल हुए।शोभायात्रा में राजनांदगांव से पहुंची झांकी आकर्षण का केंद्र रही। झांकी अयोध्या के राम मंदिर थीम पर थी। शोभायात्रा में झांकी भी निकाली गई। जगह-जगह शोभायात्रा का विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया।भगवान राम, लक्ष्मण व माता सीता की पूजा मंदिर पुजारी पंडित वासुदेव शर्मा ने कराई। भगवान राम को नए वस्त्र व आभूषण पहनाए गए। राम जानकी मंदिर की साज सज्जा की गई थी। मंदिर में दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रध्दालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया। पूजा के बाद महाआरती की नगई। रामजी की सेना के सदस्यों ने मंदिर पहुंच भगवान राम का पूजा अर्चना किया