दूसरे चरण के मतदान के लिए आज कांकेर में थमा चुनाव प्रचार

दूसरे चरण के मतदान के लिए आज कांकेर में थमा चुनाव प्रचार

कांकेर। दूसरे चरण के मतदान के लिए आज कांकेर में चुनाव प्रचार थम गया। भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने आज कांकेर जिले के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पखांजूर मंडल में अपना प्रचार क्रम जारी रखा। उन्होंने सभाओं में कहा कि प्रचार के दौरान पूरे कांकेर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को भरपूर समर्थन मिला है एवं वे बड़े वोटों के अंतर से चुनाव जीतने जा रहे है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की रैलियों में उमड़ने वाले जनसैलाब का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास चुनाव लडने में लिए कोई प्रत्याशी शेष नहीं बचा था इसलिए हारे हुए व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाया।

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आज सभी के सर के ऊपर मकान हो इसकी चिंता भी हमारी सरकार करती है। पालनहारी विष्णुदेव सरकार 18 लाख गरीब को उनके सर के ऊपर छत देने का काम की है। 60 वर्ष देश मे राज करने वाली कांग्रेस सरकार ने गरीबों की सिर्फ छला है। कांकेर को जानबूझकर कांग्रेसियों ने विकास से वंचित रखा इस क्षेत्र में भी बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा पहुँची है तो सिर्फ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के कारण ही। उन्होंने शुक्रवार को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक संख्या में भाजपा को वोट देने की अपील की ताकि विकास का यह क्रम निरंतर जारी रहे।